लॉगिन

WPL Final 2023: फाइनल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हरमन ब्रिगेड का बढ़ाया हौसला, दिया ये खास संदेश

Sports March 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
WPL Final 2023: फाइनल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हरमन ब्रिगेड का बढ़ाया हौसला, दिया ये खास संदेश

WPL Final 2023: फाइनल मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने हरमन ब्रिगेड का बढ़ाया हौसला, दिया ये खास संदेश

नई दिल्ली :  महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस फाइनल भिड़त से पहले पुरुष आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए खास संदेश शेयर किया है। बता दें कि रोहित के नेतृत्व वाली एमआई पुरुष टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, जिसने पांच ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

WPL 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का खास संदेश

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले पुरुष मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक वीडियो के जरिए महिला टीम को खास संदेश दिया है।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित कहते हैं कि मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले चार हफ्तों में आप जिस तरह खेलीं, मैंने वाकई उसका लुत्फ उठाया।

अब फाइनल हौ और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इजॉय करना और यह खेल अमेजिंग होने वाला है। हम सब आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds