मकर संक्रांति पर अपने राशि अनुसार यह दान करेंगी महिलाएं तो चमक उठेगी किस्मत …

रायपुर। मकरसंक्रांति  पर्व को काफी शुभ माना जाता है ऐसे में महिलाऐं अपने राशि के अनुसार यह दान करेंगी तो होंगें और भी  फायदे –

मेष राशि: हाथ के कंगन दान दें।

इन दिनों कंगन की कई वैरायटीज प्रचलित हैं। लाख, कांच, मैटल, प्लास्टिक, पीतल, चांदी के अलावा कपड़े और रेशम की डोरी के डिजाइनर कंगन भी मार्केट में मिल रहे हैं। मार्केट में हर नाप के कड़े, कंगन और चूड़ियों के 14-14 के सेट भी मिल रहे हैं।

वृषभ राशि- दीपक व वस्त्र दान दें।

तांबे, पीतल, चांदी, मैटल, स्टील, मिट्टी के दीपक बांटे जा सकते हैं। वस्त्र में रुमाल, मास्क, स्कार्फ, शॉल, स्टोल, दुपट्टे, कुर्ते, मोजे, लैगिंग्स आदि का विकल्प हो सकता है।

मिथुन राशि बर्तन दान दें।

बर्तनों की बड़ी रेंज संक्रांति के लिए मार्केट में है। छोटे कटोरी या कटोरे, प्लेट, चम्मच, चाय छन्नी, अदरक किसनी, थाली, प्याली, पूजा के लिए कलश या आचमनी जैसे कई विकल्प बाजार में तैयार हैं। यह सिर्फ स्टील में ही नहीं बल्कि पीतल और चांदी में भी मिल रहे हैं।

कर्क राशि- टीका या बिंदिया दान दें।

बिंदिया की इतनी डिजाइन और वैरायटी है कि आप चकित और भ्रमित हो सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की बिंदिया ले सकते हैं।

सिंह राशि- लाल कुमकुम का दान दें।

आपकी राशि के लिए कुमकुम शुभ है तो आप किसी भी बड़ी डिबिया या बॉक्स में हल्दी के साथ कुमकुम की डिजाइनर डिब्बी रख कर दे सकते हैं।

बिछिया की भी बहुत सी रेंज चांदी बाजार में इन दिनों मिल जाएगी। चांदी के भाव के अनुसार यह दान थोड़ा महंगा लग सकता है पर बांटने वाले बांटते ही हैं। सबसे सामान्य बिछिया भी आजकल कम से कम 150 में मिल रही है।

तुला राशि मोती दान दें।

आपकी राशि के अनुसार मोती शुभ है तो आप मोती की भी कई तरह की सामग्री ले सकते हैं। मोती के पर्स, मोती की चूड़ियां, मोती की अंगूठी, ब्रेसलेट आदि सही विकल्प हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- चुनरी का दान दें।

कॉटन, रेशम, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, बंधेज, लहरिया, चुनरी प्रिंट, नेट आदि में कई तरह की चुनरी आपको मिल सकती है। अगर आपको कम बजट में काम करना है तो देवी माता की 14 चुनरी भी मंदिर में चढ़ा सकते हैं।

धनु राशि- सुहाग सामग्री का दान दें।

आपके लिए बाजार में मंगलसूत्र, बिछिया, बिंदिया, मैलपॉलिश, मेहंदी, मांग भरने की डिबिया काजल, कंघी, लिपस्टिक, पॉवडर, क्रीम आदि से लेकर कई तरह की लेटेस्ट चीजें फैशन में है। बड़ी बात यह कि हर तरह के बजट में उपलब्ध है।

Back to top button