लॉगिन

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली हत्या की धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली हत्या की धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली हत्या की धमकी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

सूरजपुर : प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने जान से मारने और घोटाले में फंसाने की धमकी दी है।

मामला सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है और तत्काल इसकी शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलते ही भटगांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री को धमकी देना सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds