प्रेम-प्रसंग में महिला के पति की हत्या, धारदार हथियार से वार कर आरोपी प्रेमी फरार, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना रविवार की दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। आरोपी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। मृतक अमरनाथ की पत्नी से आरोपी के पुराने संबंध बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds