पेड़ पर लटकती मिली महिला की लाश, शरीर मे कई जगह चोट के निशान

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटौद का है जहां हायर सेकेण्डरी स्कूल से अंजनी गढ़ियापारा जाने के मार्ग पर एक अज्ञात महिला की इमली के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है। महिला के मुंह, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि, हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।