घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, गर्मी से मौत की आशंका

रायपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माणिकचौरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं उसी कमरे में दूसरी महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आशंका भीषण गर्मी के कारण मौत होने की जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम माणिकचौरी स्थित एक मकान में करीब 60 वर्षीय दो महिलाएं एक ही कमरे में मौजूद थीं। स्थानीय लोगों को काफी समय तक कोई हलचल दिखाई नहीं देने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के भीतर एक महिला का शव बरामद किया, जबकि दूसरी महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

पुलिस के अनुसार मृत महिला का शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं दूसरी महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में भीषण गर्मी और लू को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds