Jashpur : महिला सरपंच की नहाते वक्त हत्या, इलाके में सनसनी
Jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। अज्ञात हमलावरों ने ग्राम पंचायत डोंगादरहा की सरपंच प्रभावती सिदार की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब वह नहा रही थीं।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।