MP News : 16 साल बाद ससुराल की कैद से रिहा हुई महिला की मौत, 40 की उम्र में 25 किलो बचा था वजन, पढ़ें दर्दनाक दास्तां

भोपाल : 16 साल बाद ससुराल की कैद से रिहा हुई महिला की मौत हो गई। मंगलवार की रात 3 बजे इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जहांगीराबाद पुलिस ने बरखेड़ी से 9 दिन पहले ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाकर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया था। मंगलवार को महिला की सांसें थम गईं। आज ही महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।

जानें पूरी कहानी

नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू की बेटी रानू साहू की शादी 2006 में भोपाल निवासी योगेंद्र साहू से हुई थी। 2008 के बाद के किशन लाल को उनकी बेटी से ससुराल वालों ने मिलने नहीं दिया। बेटी के बच्चों को भी उससे दूर भेज दिया। ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। बंधक बनाकर रखा था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी किशन लाल से की थी।

5 अक्टूबर को कराया था भर्ती 

बेटी की प्रताड़ना की जानकारी लगने के बाद मायके पक्ष ने महिला थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। 5 अक्टूबर की शाम जहांगीराबाद और महिला थाना पुलिस रानू के ससुराल पहुंची। देखा तो पीड़िता रस्सी से बंधी हुई मिली। चलने में भी असमर्थ थी और उसे गोद में उठाकर बाहर लाना पड़ा। 40 वर्षीय पीड़िता का वजन सिर्फ 25 किलो रह गया था। वह एक हड्डी के ढांचे जैसी स्थिति में थी। महिला घर के अंदर एक कमरे में पलंग पर पड़ी मिली। कमजोरी की वजह से बोल नहीं रही थी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

बीमारी का नहीं कराया इलाज 

महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। सालभर पहले तक उसने महिला का इलाज कराया। इलाज में आराम नहीं मिला। घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण महिला का इलाज कराना बंद कर दिया था। बीमारी बढ़ती गई। पत्नी काफी कमजोर हो गई। हालांकि, पति इलाज के कोई दस्तावेज नहीं देखा पाया था। जिससे कि यह साबित हो सके कि वह इलाज करा रहा था।

पुलिस ने पति पर दर्ज किया था केस 

महिला के पिता ने पति-ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर बेटी को बंधक बनाकर रखने और भोजन-पानी नहीं देने का आरोप लगाया था।  पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति पर मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds