लॉगिन

कोरोना से हुई महिला की मौत, बेटा भी निकला कोरोना संक्रमित

Chhattisgarh March 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कोरोना से हुई महिला की मौत, बेटा भी निकला कोरोना संक्रमित

कोरोना से हुई महिला की मौत, बेटा भी निकला कोरोना संक्रमित

बिलासपुर: जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा था। बीते शनिवार को उसने दम तोड़ा है। जांच में उसका 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटिलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा गया। वहीं उसका बेटा भी संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds