Site icon khabriram

CG : महिला ने सरेराह वकील को चप्पल से पिटा, वकीलों ने कार्यवाही को लेकर किया चक्काजाम

vakil chakkajaam

दुर्ग। दुर्ग जिला न्यायालय के अधिवक्ता संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में वकीलों ने दुर्ग में चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि पक्षकार आए दिन वकीलों पर हमला कर रहे हैं। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने जल्द ऍफ़आईआर दर्ज ना करने पर नाराजगी जताई। पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दुर्ग जिला न्यायालय के सामने पटेल चौक के पास शनिवार शाम को बड़ी संख्या में वकील ने एकजुट होकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंचा, लेकिन वकीलों ने उनकी एक ना सुनी। वकीलों ने वहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद आनन फानन में मौके पर एएसपी अभिषेक झा पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष से चर्चा की और उसके बाद FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। वही दुर्ग अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने कहा कि एक महिला पक्षकार ने वकील को चप्पल से मारा। हमने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन महिला उल्टा वकील पर FIR दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई। वहां महिला ने उल्टा आरोप लगाया कि वकील ने पहले उसके ऊपर हमला किया। उसने जबरदस्ती उसके मामले में समझौता करने का दबाव बनाया है।

अधिवक्ता संघ ने महिला का मामला होने के चलते यह भी कहा कि दोनों पक्षों में बात करके मामले को निपटा सकते हैं, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी। उसने पहले वकील को मारा फिर उल्टा FIR दर्ज कराने पहुंच गई। इसीलिए सभी अधिवक्ता एक हुए और पुलिस से मांग की महिला के ऊपर मामला दर्ज किया जाए। इसके बाद भी पुलिस का सहयोग इसमें नहीं मिल रहा था। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही थी। इसको लेकर अधिवक्ताओं को पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

Exit mobile version