लॉगिन

महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला, चेहरे पर आई गंभीर चोटें, वन विभाग ने किया अलर्ट

Chhattisgarh November 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला, चेहरे पर आई गंभीर चोटें, वन विभाग ने किया अलर्ट

महिला पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला, चेहरे पर आई गंभीर चोटें, वन विभाग ने किया अलर्ट

जांजगीर चांपा :  जिले के डोंगाकोहरौद में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दिशा मैदान के लिए गई कमला बाई पर अचानक जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पीड़िता के पुत्र रमेश कुमार भारद्वाज ने पामगढ़ थाने में घटना की जानकारी दी। बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे नहर पर मरघट्टी के पास उनकी मां पर यह हमला हुआ।उसे लहूलुहान हालत में पामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि ठंड का मौसम होने के कारण सूर्योदय से पहले और दिन ढलने के बाद घरों से बाहर न निकलें। संबंधित विभाग ने महिला को 3000 रुपये की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds