लॉगिन

पुलिस आरक्षक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फरार जवान की तलाश जारी

Chhattisgarh November 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस आरक्षक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फरार जवान की तलाश जारी

पुलिस आरक्षक पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, फरार जवान की तलाश जारी

कोरबा : कोरबा में पुलिस जवान पर एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक यातायात थाने में पदस्थ था। पुलिस में एफआईआर होते ही वह फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सीएसईबी पुलिस चैकी का है। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी पहचान पुलिस आरक्षक पवन चंद्रा से थी। यातायात थाने में पदस्थ पवन चंद्रा ने महिला से जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ाई और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की भी धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के बच्चे भी है जिसके साथ पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला की रिपोर्ट पर सीएसईबी पुलिस चैकी में आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस में एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds