CG : बालोद वन परिक्षेत्र में फिर पहुंचा जंगली हाथी, फसलों को किया बर्बाद, दहशत में लोग

बालोद :  बालोद जिले में एक बार फिर दंतैल हाथी ने दस्तक दी है। गुरुर वन परिक्षेत्र के धानापुरी परिसर में एक दंतैल हाथी की मौजूदगी पाई गई है। जंगली हाथी ने गांव में जमकर उत्‍पात मचाया। वहीं खेतों में पहुंचकर फसलों को भी बर्बाद किया।

इलाके में हाथी के उत्‍पात और आंतक से इलाके के लोग दहशत में हैं। वहीं दंतैल की चहलकदमी को देखते हुए दर्जनों गांव अलर्ट मोड पर हैं। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

वन विभाग ने गांव के लोगों को जंगलों में न जाने और देर शाम घर से बाहर न निकलने की भी समझाइश दे रहा है। गावों में मुनादी कराकर हाथी विचरण क्षेत्र से रात में सफर न करने, सतर्क रहने, एक दूसरे को सचेत करने, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की भी समझाइश दी है।

गुरुर वन परिक्षेत्र में हाथी के आने से धानापुरी, ओडेनाडीह, नगबेल, गोटाटोला, कंकालिन, रूपुटोला, हितेकसा, नंगझर, मंगचुवा, करियाटोला, नाहंदा, कोसमी, पेटेचुवा गांव में अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds