पति की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूली पत्नी, दोनों के बीच हुआ था विवाद; दो साल पहले हुई थी शादी

 मनेन्द्रगढ़ : पोड़ी थाना क्षेत्र के राधारमन नगर गांव में पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच मे जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ। विवाद का कारण अभी तक अज्ञात है। विवाद के बाद पत्नी बालकुंवर ने अपने पति प्रदीप पंडो के सिर पर एक पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद के घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर लटक कर जान दे दी। दोनों की शादी महज एक साल पहले हुई थी। दोनों की उम्र महज 22 और 23 साल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds