ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हो रहा है ‘Tiger 3’? हॉलीवुड फिल्म के जैसा दिखेगा एक्शन! रूस में सेट से वीडियो हुआ लीक

मुंबई : सलमान खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर मूवी ‘टाइगर 3’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था और दूसरा साल 2017 में। अब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर वही धमाका देखने को मिलेगा। सलमान और कटरीना की जोड़ी फिर से अपना जादू बिखेरेगी। ‘टाइगर 3’ को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
पहले वाली के डायरेक्टर कबीर खान थे और दूसरी को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। खैर। इस समय ट्विटर पर #Tiger3 ट्रेंड हो रहा है। सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। शूटिंग रूस में हुई है।
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर tiger 3 के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जोकि शूटिंग के बताए जा रहे हैं। आप खुद देखिए कि फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन दिखाने के लिए किस लेवल की शूटिंग की जा रही है। इसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि सलमान दिवाली 2023 पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं।
‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए हाई-फाई वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। फुल स्पीड में कार आती दिखाई दे रही है। सेट पर सलमान खान का अलग ही लेवल पर सोलो शूट हो रहा है। वो अपने उसी पुराने किरदार अविनाश सिंह राठौड़ वाले मोड में नजर आ रहे हैं।
इमरान हाशमी भी आएंगे नजर
Tiger में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इस मूवी में इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं। ये यशराज फिल्म्स का बहुत महंगा प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि इस पर 300 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं।