शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता कौन? रिश्वत का पैसा कहां हुआ इस्तेमाल; ईडी ने कोर्ट में दी ये दलील

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर खूब हंगामा मचा है। भाजपा जहां केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन बता रही हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा पर ईडी के माध्यम से साजिश रचने का आरोप लगा रही है। इस बीच ईडी का भी बयान सामने आया है।
ईडी ने क्या कहा?
ईडी की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखी। मेहता ने कहा कि हमें निर्देश था कि जब तक शीर्ष अदालत अरविंद केजरीवाल की याचिका पर विचार नहीं कर लेती तब तक कुछ भी नहीं करेंगे।
ईडी की बड़ी बातें…
ED ने कहा कि नई आबकारी नीति मामले में केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता में शामिल रहे हैं और इसके जरिये रिश्वत ली गई।
रिश्वत की रकम का इस्तेमाल गोवा चुनाव में भी किया गया। केजरीवाल आबकारी नीति बनाई में अहम भूमिका निभाई थी
इस मामले में केजरीवाल के करीबी विजय नायर शामिल रहे। और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केजरीवाल से मिले थे और उन्हें नीति से जुड़ी फाइल दी थी
विजय नायर का संबंध यह है, वह केजरीवाल के पास घर मे रहते थे और उनका केजरीवाल के घर निरंतर जाना था। वह आप के मीडिया प्रभारी भी थे।
मगुंटा रेड्डी ने बयान में कहा है कि वह आबकारी नीति के संबंध में केजरीवाल से मिला था। दो मौके पर रिश्वत का पैसा दिया गया
आबकारी नीति के बदले रिश्वत लेना ही अपराध नहीं है, रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को फायदा पहुचना भी अपराध है।
आबकारी नीति के बदले रिश्वत लेना ही अपराध नहीं है, रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को फायदा पहुचना भी अपराध है।