लॉगिन

ऑनलाइन गेम खेलते महिला को हुआ नाबालिग से प्यार, घर से भगाकर ले गई अपने साथ, शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ऑनलाइन गेम खेलते महिला को हुआ नाबालिग से प्यार, घर से भगाकर ले गई अपने साथ, शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए

ऑनलाइन गेम खेलते महिला को हुआ नाबालिग से प्यार, घर से भगाकर ले गई अपने साथ, शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती के बाद 25 साल की महिला ने नाबालिग लड़के को अगवा कर अनाचार की वारदात को अंजाम दिया है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जब नाबालिग की खोजबीन की तो वह जगदलपुर में युवती के कब्जे में मिला. पुलिस ने नाबालिग को मौके से सुरक्षित बरामद किया और महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है और उसका पति से छोड़ चूका है.

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को थाना जांजगीर में एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग की पहचान जगदलपुर निवासी महिला (आरोपी) से एक ऑनलाइन गेम ‘फ्री-फायर’ के माध्यम से हुई थी. दोनों साथ ही में गेम खेलते थे. इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और फिर लंबी बाते शुरू हो गई. महिला नाबालिग युवक को पसंद करने लगी थी. दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर महिला नाबालिग से मिलने जांजगीर-चांपा पहुंची. मुलाकात के बाद उसने बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने साथ अपने घर जगदलपुर ले गई. वहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी के इरादे से अपने साथ कब्जे में रखा हुआ था.

महिला ने कबूला जुर्म

सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जगदलपुर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया. पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने नाबालिग को बहला फुसलाकर साथ भगाया और शारीरिक संबंध भी बनाए. इसके बाद पुलिस ने महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds