लॉगिन

बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, तो गायों ने बचाई मालिक की जान… घायल चरवाहा अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh September 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, तो गायों ने बचाई मालिक की जान… घायल चरवाहा अस्पताल में भर्ती

बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, तो गायों ने बचाई मालिक की जान… घायल चरवाहा अस्पताल में भर्ती

शहडोल : शहडोल जिले के ग्राम पंचायत बलौंडी के पूर्व टोला के निवासी चरवाहे राम प्रताप यादव प्लांटेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी उनके ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। वह बुरी तरह से घायल हो गए। जब चरवाहे ने शोर मचाया, तो उसकी गायों ने बाघ को दौड़ा दिया। इससे चरवाहे की जान बच गई। उसका इलाज ब्यौहारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था

राम प्रताप ने बताया कि मैं सुबह आठ बजे अपनी गायों को लेकर जंगल चराने जा रहा था। तभी प्लांटेशन के पास पहुंचा ही था कि अंदर से कूदकर बाघ ने घात लगाकर हमला कर दिया। चरवाहे ने बताया कि वो जमीन पर गिर गया, बाघ ने उसके हाथ एवं गर्दन में अपने नाखूनों से हमला किया। इससे पहले की वो चरवाहे की जान लेता, वो चिल्लाने लगा। आवाज जसुनकर गाय दौड़ पड़ीं। गायों के दौड़ने से बाघ डरकर भाग गया और किसी तरह से उसकी जान बची।

हालत अब ठीक है, कंधे और सिर में चोट है

इस घटना की सूचना जब वन विभाग के अमले को मिली तब चरवाहे को घायल हालत में सिविल हॉस्पिटल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। रामप्रताप का आरोप है कि सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने के कारण सही इलाज नहीं मिल पा रहा है।

वहीं वन विभाग के एसडीओ आर एस धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत दो हजार रुपये मदद दी है और इलाज के लिए ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब ठीक है। कंधे और सिर में चोट हैै।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds