अंबानी की पार्टी में जब बैकग्राउंड डांसर बने सलमान खान, लोग बोले- पैसा कुछ भी करवा सकता है

मुंबई : सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। फैंस के बीच भी भाईजान तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। सलमान मुश्किल वक्त में दोस्तों की मदद कर कई बार दोस्ती की मिसाल भी पेश कर चुके हैं। टाइगर एक्टर देश के उद्योगपति परिवार अंबानी के साथ भी अच्छे रिश्ते रखते हैं।

अंबानी की पार्टी में पहुंचे सलमान खान

सलमान खान ने हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए नीता मुकेश अम्बानी के इवेंट में शिरकत की थी। जहां से उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे। इस बीच सलमान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बैकग्राउंड डांसर बने भाईजान

सलमान खान का ये वीडियो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी का है। वीडियो में भाईजान बैकग्राउंड बन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस हैरान है, उनके लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये भाईजान हैं, जो स्टेज पर पीछे डांस कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

ईशा अंबानी की वेडिंग सेरेमनी के इस वीडियो में अनंत अंबानी हाथ में गिटार लेकर स्टेज पर ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘कोई मिल गया’ पर परफॉर्म कर रहे हैं। स्टेज पर उन्हें उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट भी ज्वाइन करती हैं। वहीं, सलमान खान बैकग्राउंड में जमीन पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द उनकी फिल्म  किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है। फिल्म ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसके अलावा भाईजान की फिल्म ‘टाइगर 3’ भी रिलीज होने वाली है।

सलमान खान की अगली रिलीज

‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी शामिल हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है जबकि, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds