जब पुतिन को 8 साल की बच्ची की माननी पड़ी बात, अचानक घुमा दिया वित्त मंत्री को कॉल; फिर जो हुआ….

मास्को : क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह एक 8 साल की बच्ची के साथ नजर आ रहे है। इस आठ साल की बच्ची का नाम रायसत अकिपोवा है। दोनों फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल, 8 साल की बच्ची रायसत ने पुतिन से अपने गृह क्षेत्र के बजट अनुदान मांगने के लिए वित्त मंत्री से फोन पर बात करने का अनुरोध किया था। पिछले महीने एक संक्षिप्त सशस्त्र विद्रोह के बाद जारी किए गए इस वीडियो में पुतिन काफी देखभाल, चिंतित और नियंत्रण में करने वाले जैसे प्रतीत हो रहे है। इसमें वह रायसत अकिपोवा का स्वागत करते हुए नजर आ रहे है।

जब रूस के वित्त मंत्री हुए हैरान

जब पुतिन ने वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव को अचानक से कॉल किया तो वो काफी हैरान हो गए। वह लड़की के अभिवादन का जवाब नहीं दे पा रहे थे। हालंकि, लड़की के गृह क्षेत्र के बजट अनुदान की मांग पर वित्त मंत्री सहमत हो गए। वित्त मंत्री से हुई बातचीत के बाद पुतिन ने लड़की को जानकारी दी कि उसके गृह क्षेत्र दागिस्तान के लिए 5 अरब रूबल का फंड जारी किया गया है। यह राशि 55.6 मिलियन डॉलर के बराबर है।

हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए रायसत

बातचीत के दौरान पुतिन काफी हंसते हुए नजर आ रहे थे। बता दें, पुतिन ने वित्त मंत्री से पहले रायसत के साथ प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन को भी कॉल किया था। रायसत एक हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए सिलुआनोव को धन्यवाद करती है।

रोती हुई तस्वीर देखने के बाद परेशान हो गए थे पुतिन

जानकारी के लिए बता दें, पुतिन ने पिछले हफ्ते दागिस्तान की यात्रा की थी और वहां लोगों की एक भीड़ से काफी घुलमिल गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रायसत से नहीं हो पाई थी, जिसके बाद वह काफी उदास हुई थी। 8 साल की बच्ची की रोने वाली तस्वीर देखने के बाद पुतिन काफी परेशान हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने रायसत और उसके माता-पिता को मास्को में आमंत्रित किया था। क्रेमलिन ने इसे रूसी समाज में राष्ट्रपति के आश्चर्यजनक समर्थन के सबूत के रूप में दर्शाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds