लॉगिन

‘ताम्रध्वज की क्या गलती है’: साव बोले- गृहमंत्री भी दौड़ में थे; सिंहदेव को बना भूपेश के अधिकारों में कटौती की

Chhattisgarh June 29, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
‘ताम्रध्वज की क्या गलती है’: साव बोले- गृहमंत्री भी दौड़ में थे; सिंहदेव को बना भूपेश के अधिकारों में कटौती की

‘ताम्रध्वज की क्या गलती है’: साव बोले- गृहमंत्री भी दौड़ में थे; सिंहदेव को बना भूपेश के अधिकारों में कटौती की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। टीएस सिंहदेव को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, चला चली की बेला में चार महीने की सरकार बची है। ऐसा करके कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भूपेश बघेल के अधिकारों में कटौती की है। प्रदेश अध्यक्ष साव गुरुवार को बिलासपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, ताम्रध्वज साहू का भी उप मुख्यमंत्री के लिए नाम प्रचारित किया गया था। ऐसे में मंत्री ताम्रध्वज साहू की क्या गलती है, उन्हें भी उप मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। कहा कि, इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है। इनके नेताओं में झगड़े चल रहे हैं। पहले पीसीसी चीफ को सैलजा ने आईना दिखाया। अब कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दिखा दिया है।

नई-नई नियुक्तियां बता रही कि कांग्रेस डरी हुई है
उन्होंने कहा कि, आगे छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को आईना दिखाएगी। जनता ने तय कर लिया है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। अब जबकि चार महीने की सरकार बची है, तो कांग्रेस नई-नई नियुक्तियां कर रही है। यह बाताता है कि कांग्रेस कितनी डरी हुई और घबराई हुई है, लेकिन इससे पार्टी को कोई लाभ नहीं होने वाला है। इससे कांग्रेस की अंर्तकलह बढ़ेगी। जनता साढ़े चार साल से उनके झगड़े को भोग रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds