CG : रायपुर में 24 घंटे में मौसम लेगा करवट, तीन दिन बादल के साथ बारिश की संभावना

रायपुर :  राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ का मौसम शनिवार से करवट लेगा। 24 से 26 फरवरी तक बादल, बारिश का मौसम रहने की संभावना है। 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले जाने के कारण उत्तरी हवाओं का प्रभाव आज से प्रारंभ होने की संभावना है। 23 फरवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश में 24 फरवरी से बारिश का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 24 फरवरी को बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर, दुर्ग तथा रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ ही ठंडी हवा भी चली, इसके चलते गर्मी का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 32.4, माना में 31.8, बिलासपुर में 32, पेण्ड्रारोड में 30.3, अंबिकापुर में 28.6, दुर्ग में 34.9 व राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग व राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.8, माना में 19.7, बिलासपुर में 18.6, पेण्ड्रारोड में 18.2, अंबिकापुर में 16, जगदलपुर में 1 18.1, दुर्ग में 18 और राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान राजधानी रायपुर में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds