लॉगिन

धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट, देखिए अपने शहर का हाल

Chhattisgarh November 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट, देखिए अपने शहर का हाल

धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट, देखिए अपने शहर का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रविवार से धान खरीदी शुरू होनी है। इससे पहले मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान रात के तापमान में भी खास बदलाव की संभावना कम है। विभाग की नजर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र पर है, जो सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग के 13 नवंबर के बुलेटिन के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार को और मजबूत होने का अनुमान है। रविवार सुबह तक यह अवदाब बन सकता है और सोमवार शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

अगर तूफान बनने के बाद इसका रुख उत्तर की ओर हुआ तो छत्तीसगढ़ का मौसम भी प्रभावित हो सकता है। फिलहाल प्रदेश के लिए बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अंबिकापुर में रात का पारा 11 डिग्री, रायपुर में दिन का तापमान 30 के पार

शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को रायपुर का आसमान साफ रहने का अनुमान है। राजधानी में दिन का पारा करीब 31 डिग्री और रात का पारा करीब 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds