लॉगिन

छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, रायपुर से बिलासपुर तक 5 दिन आंधी-तुफान के आसार, अलर्ट जारी

Chhattisgarh May 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, रायपुर से बिलासपुर तक 5 दिन आंधी-तुफान के आसार, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, रायपुर से बिलासपुर तक 5 दिन आंधी-तुफान के आसार, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ लाइन फिलहाल राजस्थान, बंगाल, बिहार से होते हुए आंध्र प्रदेश तक एक्टिव बनी हुई है. जिससे छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रायपुर से लेकर दुर्ग तक और बिलासपुर से लेकर बस्तर तक अगले पांच दिनों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया है. जिससे यहां बारिश और आंधी तूफान का दौर शुरू हो गया है.

यहां पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम बदल गया है. जिसके बाद यहां बारिश और आंधी की संभावना बन रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds