लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh August 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून एक्टिव है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इसके बाद 8 अगस्त से बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी आने की संभावना जताई गई है.

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है. पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने की सलाह दी गई है. जिला प्रशासन को भी आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया है.

राजधानी में छाए रहे बादल

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा. बादलों की मौजूदगी के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. किसानों और आम लोगों को अगले दो दिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds