लॉगिन

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू टर्न, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Chhattisgarh April 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में मौसम का यू टर्न, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू टर्न, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

रायपुर : पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई शहरों में बारिश देखने को मिली है. अचानक बेमौसम हुई इस बरसात से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. वनांचल जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई. जिससे पूरे जिले में ठंडक का एहसास होने लगा. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?

आज कितना रहेगा तापमान

छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज 06/04/2026 को तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

किसानों के लिए लाभदायक

वहीं बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश का ग्रामीण इलाकों में भी इस बारिश का व्यापक असर देखने को मिला. किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आने वाली फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार होंगी.

मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से रात में भी बारिश हो सकती है. यह मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे सोमवार को भी वर्षा की उम्मीद है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds