लॉगिन

‘हमने 27 सालों का साथ पूरा किया’, वेडिंग एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए लिखा पोस्ट

BOLLYWOOD June 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘हमने 27 सालों का साथ पूरा किया’, वेडिंग एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए लिखा पोस्ट

‘हमने 27 सालों का साथ पूरा किया’, वेडिंग एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए लिखा पोस्ट

मुंबई : फिल्ममेकर बोनी कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बोनी अपने परिवार और सेलेब्स की अक्सर अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हैं। अब उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री और पत्नी श्रीदेवी संग अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की है।

दरअसल, 2 जून को बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की 27वीं सालगिरह है। ऐसे में उन्होंने पत्नी के लिए एक नोट लिखा और एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है।

साथ बिताए पलों की आई याद

बोनी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर  श्रीदेवी संग वेनिस में बोटिंग करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “1996, 2 जून को हमने शिरडी में शादी की थी, आज हमने 27 साल पूरे कर लिए है।”

मंदिर की अनदेखी फोटो की शेयर

इसके अलावा बोनी कपूर ने एक अनदेखी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर की है। तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी एक मंदिर में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस पिंक कलर की कांजीवरम साड़ी तो बोनी सफेद धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं।

जाह्नवी और खुशी ने दी दस्तक

बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की थी। अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर संग आई जुदाई एक्ट्रेस की शादी के पहले आखिरी फिल्म थी। शादी के बाद कपल दो बेटियों के पेरेंट्स बने। श्रीदेवी ने 6 मार्च 1997 में  जान्हवी को जन्म दिया। वहीं, 5 नवंबर, 2000 को खुशी कपूर पैदा हुईं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds