गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के तरीके, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

हिंदू धर्म में पशु-पक्षियों का विशेष धार्मिक महत्व है। गाय को माता कहकर पुकारा जाता है, क्यों कि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैसे आप गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

मिलेगा कई दोष से छुटकारा

गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह करने से आपकी कुंडली में मौजूद कई दोष दूर हो जाते हैं। यह आपकी तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर कर देती है। गाय के गले व पीठ को सहलाने चाहिए, क्यों कि उसको यह बहुत पसंद आता है। ऐसा करने से आपको उसका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

करें ये काम

रोज खुद के खाने से पहले गाय को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गाय को रोज हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति आती है। आप बुध ग्रह की अशुभता से बचे रहेंगे।

मंदिर में रखें ये तस्वीर

मंदिर में गाय की तस्वीर रखने से देवी-देवता बहुत खुश होते हैं। यह आपके जीवन में सकारात्मकता में लेकर आएगी। आप मंदिर में रखी तस्वीर की रोज पूजा कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही पुण्यकारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds