लॉगिन

Water supply: गर्मी में नहीं बाधित होगी जलापूर्ति : फिल्टर प्लांट की सफाई का काम शुरू, शाम को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

Chhattisgarh March 22, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Water supply: गर्मी में नहीं बाधित होगी जलापूर्ति :  फिल्टर प्लांट की सफाई का काम शुरू, शाम को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

Water supply: गर्मी में नहीं बाधित होगी जलापूर्ति : फिल्टर प्लांट की सफाई का काम शुरू, शाम को पानी की सप्लाई रहेगी बाधित

मनेंद्रगढ़। Water supply:  नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव के निर्देश पर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल प्रदाय विभाग ने शनिवार सुबह से फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य प्रारंभ किया है।

Water supply:  जल प्रदाय विभाग प्रभारी दयाशंकर यादव के अनुसार, सुबह की पानी सप्लाई के बाद फिल्टर प्लांट को बंद कर सफाई कार्य शुरू किया गया। शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी। नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए अधिक संख्या में श्रमिक और कर्मचारियों को लगाया गया है।

ये नेता और अधिकारी रहे उपस्थित 

Water supply: सफाई कार्य का निरीक्षण करने पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद जमील शाह, लोक निर्माण विभाग प्रभारी सुनैना विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद गोविंद जायसवाल मौजूद रहे। इसके अलावा पीआईसी सदस्य सपन महतो, स्वच्छता प्रभारी ओमप्रकाश जायसवाल, इंजीनियर पवन साहू और भाजपा कार्यकर्ता विनीत जायसवाल भी उपस्थित थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds