देखे video : पार्टनर के लिए कहीं से चादर का टुकड़ा ढूंढ लाया बेजुबान पक्षी, देखिए इंसानों को प्रेम सिखा रहा

पिता एक उम्मीद है एक आस है, परिवार की हिम्मत और विश्वास है। पिता संघर्ष की आंधियों में हौसलों की दीवार है, परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है… पिता पर ऐसी कोई कविता आपने भी सुनी होगी। लेकिन पिता की भूमिका सिर्फ इंसानों में ही अहम नहीं होती। सारस यानी स्टॉर्क पक्षी भी पिता की भूमिका अच्छे से समझता है।

यहाँ देखे विडियो :

 

जी हां, सोशल मीडिया पर एक 13 सेकेंड का वीडियो देख हर कोई हैरान है। इंसानों में आपने देखा होगा कि कोई दूसरे को शॉल ओढ़ाता है। लेकिन इस वीडियो में एक विशालकाय पक्षी उड़ता हुआ आता है और चोंच में दबाए कपड़े के टुकड़े को मादा पक्षी को ओढ़ा देता है। मादा अंडे देने वाली है और नर समझता है कि उसे खुले आसमान में ठंड लग सकती है। धूप या बारिश हो सकती है तो उसने कहीं से एक चादर के टुकड़े का इंतजाम किया, जो बैठी मादा पक्षी के लिए काफी था। सारस वही है, जो अमेठी के आरिफ का दोस्त बन गया था।

नवविवाहित जोड़े के लिए सारस को देखना माना जाता है शुभ

वीडियो देखने के बाद दुनियाभर के लोग इसे लविंग, केयरिंग बता रहे हैं और लोगों में इस पक्षी के बारे में ज्यादा जानने की इच्छा है। आइए इस पक्षी के बारे में जानते हैं, जिसके मन में इंसानों की तरह का स्नेह फूटता है। ये मुख्य रूप से यूरोपीय देशों में देखे जाते हैं। सफेद, काले और भूरे रंग वाले इन पक्षियों के लंबे पैर होते हैं। इस पक्षी का उदाहरण इंसान भी पति-पत्नी के प्रेम को समझाने के लिए देते हैं। शायद दुनिया में अकेला ऐसा सारस पक्षी होता है जो जीवन में एक ही साथी बनाता है और उसी के साथ रहता है। अपने देश में नवविवाहित जोड़े के लिए सारस को देखना शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds