विलेन के किरदार में देखकर डर जाती थी, अर्चना ने रजा मुराद की तारीफों के बांधे पुल

मुंबई : कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में लोगों को खूब हंसाया जाता है। इस शो के द्वारा कपिल शर्मा दर्शकों को हंसी और ठहाकों का जबरदस्त डोज देते हैं। इस शो में आए सेलेब्स से भी कपिल जमकर मजे लेते हैं और मस्ती करते हैं।

अब इस बार कपिल के शो में अभिनेता रजा मुराद पहुंचे और अपनी मौजूदगी से दर्शकों को उत्साहित कर दिया।

हाल ही में, ‘द कपिल शर्मा शो’ के मेकर्स ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो लॉन्च किया है। इस प्रोमो में रजा मुराद, जिमी शेरगिल, गोविंद नामदेव, इंद्रनील सेनगुप्ता, सयाजी शिंदे और अभिमन्यु सिंह शामिल होते नजर आ रहे हैं।

इन दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने कपिल शर्मा के शो को गुलजार कर दिया है और साथ ही प्रोमो में यह कलाकार जमकर मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

हालिया रिलीज प्रोमो में नजर आ रहा है कि कपिल शर्मा रजा मुराद के साथ खूब मस्ती करते हैं। कपिल रजा मुराद की आवाज में कुछ जोक सुनाते हैं, जिसे देख ऑडियंस खुद को हंसने से रोक नहीं पाती है।

इसी बीच शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी अपने अभिनय के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब  भी किसी एक्ट्रेस के साथ कोई जबरदस्ती वाला सीन शूट होता है तो वो काफी परेशान हो जाती थीं।

प्रोमो में अर्चना को रजा से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि वह फिल्म में महिलाओं को क्यों परेशान करते थे। अर्चना के इस सवाल पर रजा ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा ही एक सीन उनका और अर्चना का भी है।

इसपर अर्चना अपना मुंह छुपा कर हंसने लगती हैं। इतना सुनते ही कपिल रजा बोल पड़ते हैं कि जबरदस्ती यह कर रही थी आपके साथ या आप इनके साथ कर रहे थे।

आपको बता दें कि कपिल के शो में फिल्म ‘आजम’ की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। जिमी पिछले 1 महीने में दूसरी बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हैं। इस दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती भी की है।

ऑडियंस भी रजा को देखकर काफी खुश और उत्साहित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds