लॉगिन

Mukesh Chandrakar हत्या पर कांग्रेस सांसद Vivek Tankha का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक षड़यंत्र की हो रही है चर्चा

Chhattisgarh January 21, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Mukesh Chandrakar हत्या पर कांग्रेस सांसद Vivek Tankha का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक षड़यंत्र की हो रही है चर्चा

Mukesh Chandrakar

Mukesh Chandrakar, रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को कांग्रेस राज्यसभा सांसद Vivek Tankha ने नया रंग दे दिया है. उन्होंने इस हत्या के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र की चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार मेरे पास आए तो मैं उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी तक पहुंचा दूंगा.

निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस सांसद Vivek Tankha ने मीडिया से चर्चा में Mukesh Chandrakar की हत्या को लेकर कहा कि इस बारे में मुझे हाल ही में पता चला है. जांच जारी है. जांच को हो जाने दीजिए. अगर जांच ईमानदारी से नहीं हुई और पीड़ित परिवार मेरे पास आया, तो मैं उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी तरह पहुंचा दूंगा.

नक्सली देश के लिए बड़ी चुनौती

छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना पर बोले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि नक्सली देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं. यह आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी समस्या है. मैं चाहूंगा इसमें (नक्सलियों के खात्मे) देश सफल हो. सफलता पर ही पूरे क्षेत्र का विकास निर्भर है.

खराब होता है हिंसा का परिणाम

वहीं कांग्रेस द्वारा निर्दोष आदिवासी के मारे जाने की बात कहे जाने पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि हिंसा कही भी हो, किसी भी तरह की हो, उसका परिणाम खराब ही होगा, गरीब आदमी जो ट्राइबल होता है, असहाय होता है, वह पिसता है. मैं चाहूंगा यह सब चीजों का अंत हो, जिससे खुशहाली आए.

जीतू पटवारी के बयान का किया बचाव

मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के कैंसर वाले बयान का सांसद विवेक तन्खा ने बचाव करते हुए कहा कि जीतू जी की मंशा वो नहीं रही होगी. किसी भाव में उन्होंने बोला होगा. कांग्रेस में कोई ऐसी समस्या नहीं है. मैं सबसे मिलता हूं, सब मुझे मिलते हैं, मुझे किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं दिख रहा है. वो नाराज नहीं है, मन की बात बोल देते हैं. साथ ही सवाल किया कि क्या बीजेपी में नहीं ऐसा नहीं होता मनमुटाव?

शराब घोटाले पर भाजपा पर साधा निशाना

वहीं शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गिरफ्तारी की लटकती तलवार पर विवेक तन्खा ने कहा कि यह बीजेपी से प्रेरित कार्रवाई है. जितने भी करप्शन हुए, क्या विपक्ष के ही नेता ने किए? सत्ता पक्ष के नेता क्या दूध के धुले हैं? उन्होंने कहा कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट PMLA क़ानून का रिव्यू करने जा रहा है. रिव्यू के बाद इस कानून में जितनी भी त्रुटियां हैं, वो दूर की जाएंगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds