Site icon khabriram

सौभाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है विष्णु रेखा, बुलंद रहते हैं जातक के सितारे

ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के हाथ में बनीं रेखा उसके भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हाथों पर बनी इन आड़ी तिरछी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के सुख-दुख के बारे में भी बताया जा सकता है। यदि आपके हाथ में विष्णु रेखा है, तो आप बेहद सौभाग्यशाली है।

विष्णु रेखा के बारे में मान्यता है कि उसके होने से व्यक्ति के जीवन में भगवान विष्णु की एक विशेष कृपा होती है। विष्णु रेखा के होने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसका पूरा जीवन खुशहाली से भरा होता है। ऐसे व्यक्तियों को अपार धन-दौलत, शोहरत, ऊंचा पद, मान-सम्मान, वैवाहिक सुख मिलता है।

कहां होती है विष्णु रेखा?

यह रेखा दोनों हाथ में हो सकती है। लेकिन पुरुषों को दाएं हाथ पर और महिलाओं को बाएं हाथ में इस रेखा को देखना चाहिए। हथेली पर जहां ह्रदय रेखा होती है, वहां से एक रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है और हृदय रेखा को दो भागों में विभाजित कर देती है। इस रेखा का एक सिरा ऊपर की तरफ तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच की ओर जाता हुआ नजर आता है। इसे विष्णु रेखा कहते हैं। यह अंग्रेजी के अक्षर के आकार की होती है। यदि यह रेखा गहरी, स्पष्ट और बिना कटी-फटी हो तो जातक को जमकर लाभ देती है।

Exit mobile version