विराट हिन्दू सम्मेलन : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 35 परिवारों की कराई हिन्दू धर्म में वापसी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सकती जिले के जोबा आश्रम में अखिल भारती के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्म परिवर्तित कर 35 परिवारों को हिंद्र धर्म में घर वापसी कराया है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, सनातन सेविका अंजू गबेल मौजूद रहें। बता दें, सकती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मिशनरियों द्वारा विगत कई वर्षों से सकती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है।
इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहां कि, उनके पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने यह अभियान चलाया था। जिसके बाद बेटे ने इस घर वापसी कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें
इस कार्यक्रम में माता-बहनें काफी संख्या में उपस्थित रहें। वहीं संतो को मार्गदर्शन मिला। प्रताप सिंह जूदेव ने कहां कि, प्रदेश में जिस प्रकार से धर्मातरण हो रहा है सेवा के नाम पर सौदा करके धर्मातरण हो रहा है। इसे रोकना है और जो धर्मातरित हुए है उसको घर वापसी करनी है।