Viral Video: टाइगर ने शिकार को गर्दन से दबोचा, घसीटते हुए ले जा रहा था तो फोटोग्राफर ने वीडियो बना लिया

सोशल मीडिया पर जंगल के खूंखार शिकारी टाइगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क का बताया जा रहा है। इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि टाइगर घास चर रहे मवेशियों में से एक को अपना शिकार बनाता है, और जब उसे खींचकर झाड़ियों के पीछे ले जा रहा होता है तो वह जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटकों के वाहनों के सामने से गुजरता है।
ऐसे में लोग इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद कर लेते हैं। जी हां, टाइगर भारी-भरकम मवेशी को गर्दन से दबोचकर घसीटते हुए ले जाता नजर आता है। इस बेहतरीन दृश्य को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जयंत शर्मा ने भी कैमरे में कैप्चर किया और अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दुनिया के साथ साझा किया, जिसे देखकर लोग बोले टाइगर का कोई मुकाबला नहीं।
यहां देखें टाइगर ने कैसे मवेशी को निपटा दिया
https://www.instagram.com/reel/Csf5SIiBP7V/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
बांधवगढ़ नेशनल पार्क दिखा ये अद्भुत नजारा
यह अद्भुत नजारा फोटोग्राफर जयंत शर्मा ने 21 मई, रविवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – बांधवगढ़ का यह युवा नर टाइगर मवेशियों का शिकार करने में उस्ताद है। इसे लोग ‘झामोल नर’ (Jhamol Male) के नाम से भी पहचानते हैं। वह शिकार को लेकर झाड़ियों में छिप जाता है, ताकि आराम से उसके मांस का लुत्फ उठा सके। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक दो हजार से अधिक लाइक्स और तमाम कमेंट मिल चुके हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि क्या जबरदस्त साइट है। टाइगर को देखना वो भी शिकार के साथ जंगल सफारी में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।