Viral Video : अजगर को बेबी कहते हुए पिंजरे से निकाला, उसने पलभर में महिला को बता दिया वो ‘बेबी’ नहीं है

बढ़े-बुजुर्ग कहते हैं कि सांपों से दूर रहने में ही भलाई है। लेकिन भैया… बदलते दौर के साथ लोग सांप को भी अपना पालतू बनाकर रखने लगे हैं। वे उन्हें बच्चों की तरह पालते हैं। लेकिन वो कहते है ना- सांप को पाल रखा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग यही बोल रहे हैं कि आखिर सांप को पालतू बनाने की क्या जरूरत है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला बड़े प्यार से पुचकारते हुए एक अजगर पिंजरे से निकालती है। लेकिन वह मौका देखते ही महिला के हाथ को इतनी बुरी तरह से काट लेता है कि जमीन पर खून हो जाता है। इतना ही नहीं, महिला के हाथ से सांप को छुटाने में लोगों को पसीने छूट जाते हैं।
वीडियो आपको विचलित कर सकता है!
Snake attacks owner as she tries to take it out of cage 😳🐍 pic.twitter.com/auVgWTttQ8
— Daily Loud (@DailyLoud) October 23, 2022
महिला के हाथ से निकाल दिया खून
इस 1.48 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अजगर का पिंजरा खोलते हुए बोलती है- हाय बेबी गर्ल। इतने में अजगर उसकी और बढ़ने लगता है तभी महिला प्रेम से देखते हुए उसकी तरफ अपना हाथ बढ़ा देती है। तभी अचानक से अजगर महिला के हाथ को काटता और कुंडली मारकर जकड़ने लगता है। इतने में एक शख्स महिला के पास पहुंचता है और अजगर को उसके हाथ से अलग करने में मदद करता है। आप देख सकते हैं कि महिला के हाथ से खून निकलने लगता है। लेकिन इसके बावजूद अजगर उसका हाथ नहीं छोड़ता। वह पूरी मजबूती से उसके हाथ को जकड़े रहता है। जबकि वीडियो बनाने वाला शख्स मदद करने की बजाय सिर्फ वीडियो शूट करता नजर आता है।
1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं
यह वीडियो @DailyLoud नाम के ट्विटर हैंडल से 24 अक्टूबर को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में बताया कि महिला ओनर सांप को पिंजरे से निकालने की कोशिश कर रही थी तभी उसने अटैक कर दिया। अबतक इस क्लिप को 1 करोड़ से अधिक व्यूज, 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स और 13.7 हजार रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा- एक कारण क्यों सांप को पालतू नहीं बनाना चाहिए, वहीं दूसरे ने लिखा- हाई बेबी गर्ल बोला था! आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट सेक्शन में हमें बताएं।