लॉगिन

Viral Video : जंगल में तेंदुए की नहीं चलती, देखिए कैसे ‘गब्बर’ टाइगर को देख जमीन पर लोटने लगा

Viral April 5, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video : जंगल में तेंदुए की नहीं चलती, देखिए कैसे ‘गब्बर’ टाइगर को देख जमीन पर लोटने लगा

Viral Video : जंगल में तेंदुए की नहीं चलती, देखिए कैसे ‘गब्बर’ टाइगर को देख जमीन पर लोटने लगा

नई दिल्ली:  जंगल में तेंदुए की नहीं चलती। जी हां, इंसानों को डराने वाला तेंदुआ दूसरे जंगली जानवरों के सामने ‘बिल्ली’ बन जाता है।वैसे यह बिग कैट फैमिली का ही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई देता है कि पेड़ पर तेंदुए को देखते ही टाइगर उस पर झपट पड़ता है। इस घटना को शूट कर रहे शख्स ने बड़ी तेजी से कैमरा घुमाया। कुछ दूरी पर जाकर तेंदुआ हांफने लगता है और सरेंडर कर देता है।

यहाँ देखे वायरल video :-

 

तेंदुआ दांत निकालते हुए जमीन पर लोट जाता है

जी हां, तेंदुआ दांत निकालते हुए जमीन पर लोट जाता है और शोले फिल्म के गब्बर की तरह बाघ धाकड़ अंदाज में उसके चारों तरफ घूमता है। टाइगर हमला भी नहीं करता और तेंदुआ गिर पड़ता है। उस पर नजरें गड़ाए हुए बाघ कई चक्कर लगाता है। जैसे ही टाइगर पीछे जाता, तुरंत तेंदुआ पलट जाता। तेंदुआ और टाइगर के बीच फाइट के पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

 

आमतौर पर तेंदुआ खुद को कमजोर समझते हुए बाघ पर हमला नहीं करता है लेकिन फाइट में कोशिश पूरी करता है। पूरा मामला जंगल में वर्चस्व को लेकर होता है। बाघ और तेंदुआ दोनों को लगता है कि सामने वाला रहेगा तो शिकार खा जाएगा। आमतौर पर इसी कारण से बाघ तेंदुए को दुश्मन मानता है।

बाघिन ने तेंदुए की जान बख्श दी

ताजा वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। अटैक करने वाली बाघिन पी151 थी। बताते हैं कि बाघिन पहले ही तेंदुए पर हमले की कोशिश कर चुकी थी। जान बचाने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और बाघिन उसके उतरने का इंतजार करती रही।

बाद में तेंदुए के भागने पर बाघिन ने पीछा कर लिया। बताते हैं कि बाद में डराने के बाद बाघिन ने तेंदुए की जान बख्श दी। जिप्सी से जा रहे पर्यटकों ने यह घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की थी। आमतौर पर टाइगर को सबसे शक्तिशाली बिग कैट माना जाता है। हां, लेपर्ड यानी तेंदुआ पेड़ पर चढ़ सकता है और काफी चालाक जानवर होता है। शेर, हाइना का समूह और टाइगर बड़े आराम से लेपर्ड को मार सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds