कपड़े धोने से पहले जेब हमेशा चेक करना कितना जरूरी होता है। इस बात का अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लगा सकते हैं। दरअसल, वॉशिंग मशीन में जल्दबाजी या आलस के चक्कर में कपड़े डालने के दौरान पॉकेट चेक करना तो दूर कुछ लोग कपड़ों को उल्टा करके भी नहीं डालते हैं। इस कारण कभी-कभार जाने-अनजाने में की गई छोटी लापरवाही भारी पड़ जाती है।
इसे कहते हैं किस्मत
सोशल मीडिया पर ऐसी घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ में कुछ सामान लेकर दरवाजे से लॉन्ड्री के बाहर निकलता है।
यहाँ देखे विडियो
Someone didn't check their pockets pic.twitter.com/MjpK5mPba7
— OnlyBangers (@OnlyBangersEth) April 2, 2023
इसके कुछ ही देर बाद कोने में रखी वाशिंग मशीन में अचानक ही जोरदार धमाका हो जाता है। ब्लास्ट इतना तगड़ा होता है कि शीशे की दीवार से लेकर दरवाजे तक सब टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं और मशीन आग की लिपटों में घिर जाती है।
कैसे हुआ धमाका?
इस वीडियो को @OnlyBangersEth के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये धमाका सिगरेट लाइटर की वजह से हुआ है, जो वॉशिंग मशीन में धुल रही किसी पेंट की जेब में रखा हुआ था।
वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ऐसी लापरवाही से बचने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि आखिरकार वो शख्स सुरक्षित निकल आया। बाते दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।