लॉगिन

Viral Video: प्यार में मिला धोखा तो लड़की ने बीच सड़क पर काटा बवाल, वीडियो वायरल

Viral March 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video: प्यार में मिला धोखा तो लड़की ने बीच सड़क पर काटा बवाल, वीडियो वायरल

Viral Video: प्यार में मिला धोखा तो लड़की ने बीच सड़क पर काटा बवाल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में लड़की सड़क पर हंगामा करती नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला ग्वालियर के फूल बाग चौराहे का है। जहां एक 25 साल की युवती ने सड़क पर बवाल काटा।

यहां देखें लड़की का वायरल वीडियो

 

उसने ना सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि लोगों की गाड़ियों पर चढ़ गई और स्कूटी छीनकर चलाने लगी। यहां तक उसने एक कार वाले को थप्पड़ भी जड़ दिया। कुछ लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले गई। दावा किया जा रहा है कि लड़की लोगों से कह रही थी कि उसे प्यार में धोखा मिला है।

करीब 1 घंटे तक सड़क पर मचाया उत्पात

यह वीडियो ट्विटर यूजर सुशील कौशिक (@SushilKaushikMP) ने ट्विटर 27 मार्च को पोस्ट किया? उन्होंने कैप्शन में लिखा- ग्वालियर में युवती का हाइवोल्टेज ड्रामा। फूल बाग चौराहा पर एक युवती ने किया हंगामा। युवती ने एक घंटे तक हंगामा कर उत्पात मचाया। युवती ने एक कार सवार के साथ मारपीट की।

बुजुर्ग की एक्टिवा छुड़ाकर खुद बैठकर चलाने लगी। युवती ने सड़क पर लगे पुलिस के बैरिकेट्स उठा कर फेंक दिए। कुछ यूजर्स ने पूछा कि मोहतरमा नशे में थी क्या? हालांकि, इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds