लॉगिन

Viral Video : फन फैलाकर खड़ा हुआ 12 फुट लंबा किंग कोबरा, तभी बंदे ने कर दिया जानलेवा करतब!

Viral May 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video : फन फैलाकर खड़ा हुआ 12 फुट लंबा किंग कोबरा, तभी बंदे ने कर दिया जानलेवा करतब!

Viral Video : फन फैलाकर खड़ा हुआ 12 फुट लंबा किंग कोबरा, तभी बंदे ने कर दिया जानलेवा करतब!

किंग कोबरा सबसे जहरीले सांपों में से एक है। कहते हैं कि कोबरा का काटा पानी भी नहीं मांगता! वैसे सोशल मीडिया पर इन सांपों को रेस्क्यू करने वालों के तमाम वीडियोज हैं, जिनमें से कुछ आपने देखे भी होंगे। इन क्लिप में कुछ स्नेक लवर सांप के साथ ऐसा कारनामे करते नजर आते हैं कि मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। हमें इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही क्लिप मिला है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। दरअसल, इस वायरल क्लिप में एक शख्स 12 फुट लंबे किंग कोबरा सांप के सिर को चूमता नजर आ रहा है।

यहाँ देखे viral video

https://www.instagram.com/reel/Cr-_jmFNgUd/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

 

जब कैमरा मैन पर झपटा किंग कोबरा…

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि नदी किनारे एक शख्स किंग कोबरा को थामे बैठा है। कोबरा शख्स के हाथ के सहारे हवा में फन फैलाए खड़ा है। अचानक वह कैमरामैन की तरफ झपटता है। जब कोबरा कैमरे की तरफ देख रहा होता है तो बंदा बड़ी सावधानी के साथ धीरे-धीरे उसके सिर को अपनी तरफ लाता है और चूम लेता है। इस दौरान कोबरा बेहद शांत नजर आता है। लेकिन उसका साइज देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि अगर वह झटके से पलटकर वार कर देता तो शख्स की जान पर बन आती।

‘इसलिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीती हैं!’

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @nickthewrangle से 8 मई को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा – क्या आप एक 12 फुट लंबे किंग कोबरा को चूम सकते हैं? इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 47 लाख व्यूज और 2 लाख 43 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स शख्स का करतब देखकर हैरान हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बातें भी लिखी हैं। जैसे एक यूजर से लिखा – इसलिए महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जीवित रहती हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि हमने अपनी एक्स को किस किया है। जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि अगर कोबरा आपको किस कर लेता तो?

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds