लॉगिन

विक्रम बैस की हत्या और साजिश के मामले में फरार आरोपी विप्लव हलधर गिरफ्तार

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
विक्रम बैस की हत्या और साजिश के मामले में फरार आरोपी विप्लव हलधर गिरफ्तार

विक्रम बैस की हत्या और साजिश के मामले में फरार आरोपी विप्लव हलधर गिरफ्तार

नारायणपुर : थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 54/2024 धारा 302, 201, 120B, 34 भा.दं.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वांछित फरार आरोपी विप्लव हलधर को नारायणपुर पुलिस द्वारा सटीक सूचना, सतर्कता एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के पश्चात दिनाँक 04-07-2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। आरोपी विप्लव हलधर थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 21/2020 धारा 384, 387, 506-आईपीसी, 66(ई), 67(ए)-IT Act, Extortion के मामले में भी आरोपी था जो न्यायालय से जमानत लेने के बाद से फरार था और गोपनीय तरीके से जिले के बाहर और मनीष राठौर के ठिकाने में छिपकर रहता था।

विदित हो कि आरोपी विप्लव हलधर अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 13.05.2024 की रात्रि  करीब 10.15 बजे स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम विद्यालय बखरूपारा तिराहा के आगे संजय माणिकपुरी किराना दुकान के पास विक्रम बैस उर्फ चिंटू को घर जाने के दौरान रास्ते में रोककर गड़ासा से सिर के पीछे मारकर गाड़ी से गिराया गया था और फिर गोली से 01 गोली छाती में और 01 गोली पेट में मारकर हत्या कर दिए थे। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, नारायणपुर ,दुर्ग ,रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के पूर्व हत्या की गुत्थी सुलझाकर पहले ही पुलिस ने विश्वजीत नाग, संदीप यादव उर्फ संजू, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, आर. सैमुआल उर्फ रायनुन्तलम, जसप्रीत सिंह उर्फ पोतू और विवेक अधिकारी उर्फ सिदाम को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds