Site icon khabriram

प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी, डब्लूआरएस कॉलोनी में 110 तो भाठागांव में 60 फीट का दशानन का पुतला दहन

ravana wrs

रायपुर : देशभर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया, रायपुर के  डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में 110 फीट का रावण दहन किया गया। वहीं दूसरी ओर रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन किया गया। दोनों जगहों पर सीएम भूपेश ने दशानन के पुतले को दहन किया। रायपुरवासियों को दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

रावणभाठा में विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। रायपुर में सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में  दहन किया गया। विजयादशमी पर रायपुर में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। रावणभाठा मैदान में भगवान बालाजी की पालकी दुधाधारी मठ से पहुंची।

डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। वहीं इसके साथ ही राजधानी रायपुर के  26 जगहों पर भी रावण दहन किया  गया। बुराई पर अच्छाई की जीत क प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।  रावणभाठा में 60 फीट का पुतला दहन किया गया।

प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। 26 जगहों में से 8 मुख्य उत्सव स्थलों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेय। रावणभाठा मैदान, सप्रे मैदान और बीटीआई ग्राउंड जैसे कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे।

Exit mobile version