लॉगिन

‘कावाला’ सॉन्ग में Tamannaah Bhatia का किलर डांस देख हैरान Vijay Varma, एक्ट्रेस को बताया ‘सिनेमा की देवी’

BOLLYWOOD July 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘कावाला’ सॉन्ग में Tamannaah Bhatia का किलर डांस देख हैरान Vijay Varma, एक्ट्रेस को बताया ‘सिनेमा की देवी’

‘कावाला’ सॉन्ग में Tamannaah Bhatia का किलर डांस देख हैरान Vijay Varma, एक्ट्रेस को बताया ‘सिनेमा की देवी’

मुंबई : इस वक्त तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। उन्होंने जबसे अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है, तबसे हर किसी की नजरें उन्हीं पर हैं। हाल ही तमन्ना और विजय वर्मा एक साथ फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में भी नजर आए थे। अब तमन्ना और विजय नई फिल्म ‘जेलर’ के कारण चर्चा में हैं।

दरअसल रजनीकांत स्टारर इस फिल्म से एक गाना Kaavaalaa रिलीज हुआ है, जो तमन्ना पर फिल्माया गया है। गाने में रजनीकांत भी हैं। एक तरफ जहां इस गाने ने धूम मचा रखी है, वहीं तमन्ना ने इस पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में तमन्ना के किलर डांस मूव्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। ‘कावाला’ सॉन्ग देख विजय वर्मा भी हैरान रह गए और उन्होंने तमन्ना को ‘सिनेमा की देवी’ बता डाला।

तमन्ना भाटिया ने हाल ही Kaavaalaa सॉन्ग पर डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स Tamannaah Bhatia की अदाओं और गजब के डांस मूव्स व एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैन्स ने तो तमन्ना के इस वीडियो को ओरिजनल गाने से बेहतर बताया।

विजय वर्मा ने बताया सिनेमा की देवी

तमन्ना का ऐसा एनर्जेटिक डांस देख बॉयफ्रेंड Vijay Varma भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तमन्ना के गाने का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। साथ में लिखा, ‘यह सॉन्ग एकदम फायर है। रजनीकांत और तमन्ना भाटिया सिनेमा के भगवान और देवी हैं।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ के दौरान प्यार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना और विजय वर्मा को ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था। दोनों का अफेयर तब सामने आया, जो गोवा से उनके लिपलॉक का एक वीडियो वायरल हुआ था। कुछ समय पहले ही तमन्ना और विजय ने पब्लिकली अपना प्यार कबूला। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ नजर आए थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds