लॉगिन

विधानसभा : दिवंगत विधायको को श्रधांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

Chhattisgarh July 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा : दिवंगत विधायको को श्रधांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

विधानसभा : दिवंगत विधायको को श्रधांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आज पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत विधायकों विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धाजंलि देने के बाद कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। विस अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कार्य मंत्रणा समिति के सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, मोहन मरकाम, बृजमोहन अग्रवाल, डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी।

भसीन के निधन को सीएम ने बताया अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्व. भसीन को लेकर कहा कि उनका स्वास्थ्य खराब था तो मैं उनसे मिलने अस्पताल गया था। वह बिल्कुल सहज थे और बातचीत भी कर रहे थे। यह नहीं लगा कि किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि ब्रेन में कैंसर पहुंच चुका था। डॉक्टर ने पहले बताया तो मैं मिलने गया था। मिला तो मुझे शंका हुई की बीमारी है भी कि नहीं, क्योंकि बातचीत में व्यवहार में बिल्कुल वह सामान्य थे। बीमारी बहुत गंभीर थी लेकिन उनका व्यवहार सहज था। भसीन के जाने से विधानसभा को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी।

कला संस्कृति को आगे बढ़ाया भानुप्रताप जी ने

सीएम भूपेश ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने रायगढ़ कला संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाया। उसके साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहे। इंटक में भी मजदूर संगठन से जुड़े रहे। आदिवासियों के लिए भी एक संगठन बनाया, उस के माध्यम से ट्रांसपोर्ट और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। सीएम ने कहा दोनों नेताओं के जाने से छत्तीसगढ़ को क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

अनुपूरक बजट ला सकती है सरकार

सत्र के दौरान सरकार जहां 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी वहीं उसे अंतिम दिन विपक्ष के अविश्वास का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट पेश होने पर हंगामा होना तय माना जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds