लॉगिन

VIDEO : महिला ने जुगाड़ से बना दिया बेतहरीन ड्रम सेट, दिया ऐसा धुंआधार परफॉर्मेस कि कायल हो गए लोग

Viral October 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : महिला ने जुगाड़ से बना दिया बेतहरीन ड्रम सेट, दिया ऐसा धुंआधार परफॉर्मेस कि कायल हो गए लोग

VIDEO : महिला ने जुगाड़ से बना दिया बेतहरीन ड्रम सेट, दिया ऐसा धुंआधार परफॉर्मेस कि कायल हो गए लोग

इंसान अगर ठान ले तो नामुमकिन को भी मुमकिन कर डालता है। खासकर जब बात जरूरत और शौक की हो, तो लोग जैसे-तैसे इंतजाम कर लेते हैं। एक महिला ने अपने ड्रम बजाने के शौक के लिए कुछ ऐसा ही किया। उसने खराब स्टील के बर्तनों से ड्रम बना डाला। फिर ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस देती नजर आई।

उसने इतने बेहतरीन तरीके से ड्रम प्ले किया कि लोग कायल हो गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे (@TheFigen_) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- ये वाकई बेहतरीन है! कबाड़ के जुगाड़ से बने इस ड्रम सेट पर महिला ने ट्रेन्ड आर्टिस्ट की तरह परफॉर्म किया है। वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

जुगाड़ से बना दिया ड्रम सेट!

वायरल क्लिप में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ने अपने शौक और प्रतिभा के इस्तेमाल के लिए जो ड्रम सेट तैयार किया, वह न किसी महंगी दुकान से खरीदा गया है, ना प्रोफेशनल इन्स्ट्रुमेंट है। बल्कि उसने उस ड्रम सेट को घर के पुराने टूटे फूटे बर्तनों और डिब्बों से तैयार किया है। लेकिन बनाने का अंदाज और बजाने का टैलेंट किसी प्रोफेशनल से कम नहीं है।

7 अक्टूबर को पोस्ट किया गया ये वीडियो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। एक्स पर तमाम यूजर्स ने महिला के टैलेंट को सराहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेहतरीन। दूसरे ने कहा- क्या टैलेंट है। वहीं, अन्य यूजर ने कमेंट किया- बढ़िया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds