लॉगिन

VIDEO : जुगनू की तरह क्यों जगमगाती हैं मधुमक्खियां? जानकर दंग रह जाएंगे आप

Viral November 19, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : जुगनू की तरह क्यों जगमगाती हैं मधुमक्खियां? जानकर दंग रह जाएंगे आप

VIDEO : जुगनू की तरह क्यों जगमगाती हैं मधुमक्खियां? जानकर दंग रह जाएंगे आप

क्या आपने मधुमक्खियों का छत्ता करीब से देखा है? जिन्होंने देखा होगा वे जानते होंगे कि मधुमक्खियों का झुंड सेकेंड से भी कम समय में एक अजीब सी हरकत करता रहता है। हां, इसे आप दिलचस्प प्रैक्टिस कह सकते हैं।

तालाब में उठने वाली लहर की तरह मधुमक्खियों के झुंड से लहर निकलती दिखाई देती है। कुछ लोग इसे जुगनू की तरह जगमगाना भी कह सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियां ऐसा क्यों करती है? मीठा शहद देने वाली मधुमक्खियों की इस आदत के बारे में जानने से पहले वीडियो देखिए।

मधुमक्खियां लहर क्यों बनाती हैं?​

कुछ साल पहले ऑस्ट्रिया और यूके के शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के बीच इस तरह का कम्युनिकेशन वास्तव में एक तरह की रक्षात्मक व्यवस्था है। इनके ऐसा करने से शिकारी बर्रे दूर रहते हैं।

इससे शिकारी बर्रे छत्ते से दूर रहते हैं और उड़ रही मधुमक्खी को ही निशाना बनाते हैं। मधुमक्खी का समूह सुनिश्चित करता है कि उनके शहद बनाने की प्रक्रिया में कोई खलल न पैदा करे।

मधुमक्खियां अपने समुदाय के कुछ लोगों को कमांडो का रोल देती हैं, जिनका काम इसी तरह से लहर पैदा करना होता है।

मधुमक्खियों के ग्रुप में इस तरह का कम्युनिकेशन अजूबा है क्योंकि यह 1 सेकेंड से भी कम में होता है।

इस तरह मधुमक्खियों के लहर पैदा करने या जगमगाने से ही पेड़ या किसी बिल्डिंग में खुलेआम उनका नेस्ट बना रह सकता है।

इस ऐक्शन में मैनेजमेंट के सिद्धांत को भी समझ सकते हैं। हां, मधुमक्खियां आपसी सहयोग, टास्क का बंटवारा, सामूहिक डिसीजन मेकिंग, सोशल कम्युनिकेशन और सोशल डिफेंस का बेहतर इस्तेमाल करती हैं।

जुगनू की तरह जगमगाने को मैक्सिकन वेव कहते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds