लॉगिन

VIDEO : ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी सिपाही को मारा थप्पड़, घायल युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान हुआ विवाद, विडियो वायरल

Chhattisgarh June 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी सिपाही को मारा थप्पड़, घायल युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान हुआ विवाद, विडियो वायरल

VIDEO : ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी सिपाही को मारा थप्पड़, घायल युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान हुआ विवाद, विडियो वायरल

बिलासपुर :  जिले में एक युवक ने ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी सिपाही को थप्पड़ मार दिया। फिर झूमाझटकी करते हुए मारपीट की। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मारने के बाद धक्कामुक्की करता दिख रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चपोरा में सड़क हादसे में घायल युवक को इतवार सिंह अस्पताल लेकर जा रहा था। तभी 112 पर तैनात के आरक्षक ने उसे रोक लिया। पुलिसकर्मी ने दबंगई दिखाते हुए पहले युवक से मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने इतवार सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और वर्दीधारी पुलिस जवान से मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं दबंगई दिखा रहे जवान के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

सिटिजन पोर्टल में नहीं है कोई डिटेल 

वहीं किसी ने आरक्षक और युवक के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर आरक्षक ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में कर दी। जिस पर पुलिस ने जांच के बिना ही आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि, पुलिस ने सिटिजन पोर्टल में ऑनलाइन FIR दर्ज की है, लेकिन उसमें घटना का डिटेल ही नहीं है। न तो प्रार्थी का नाम है और न ही आरोपी का जिक्र है। हालांकि, पुलिस ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds