Site icon khabriram

VIDEO : कांग्रेस की यात्रा का आज आठवां दिन, अरुणाचल के राजगढ़ से आगे बढ़े राहुल गांधी

rahul rajgadh

नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश के राजगढ़-होलोंगी इलाके से शुरू हुई। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। यहां से यात्रा फिर से असम में दाखिल होगी।

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था कि ‘राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।’ जब इस पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘वह खुद डरे हुए हैं क्योंकि सीएम भ्रष्ट हैं।’

Exit mobile version