VIDEO : ये टेक्नोलॉजी मुंबई से बाहर नहीं जानी चाहिए! चलती लोकल ट्रेन में मोबाइल रखने का ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा

मुंबई : लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाइन है, जिसमें अक्खा पब्लिक ट्रेवल करती है। ऑफिस आवर्स के दौरान लोकल ट्रेन में चढ़ना और उतरना दोनों ही कला है। अगर आप मुंबई में नए हैं तो आपके लिए लोकल में सफर करना किसी चुनौतीपूर्ण काम से काम नहीं होगा! और हां, सोशल मीडिया के जमाने में लोकल ट्रेन में कुछ ना कुछ अनोखा होता रहता है, जिसके वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं।

जी हां, जैसे दिल्ली मेट्रो में होता है। इन दिनों मुंबई लोकल में ट्रेवल करते एक यात्री का वीडियो खूब देखा जा रहा है। वायरल क्लिप में वह ट्रेन के गेट पर खड़े होकर ट्रेवल करता नजर आ रहा है। लेकिन इस दौरान उसने अपने मोबाइल को ट्रेन के बाहरी हिस्से पर ऐसी जगह रखा है कि वह देखकर पब्लिक भी दंग रह गई। कुछ लोग बोले रहे हैं कि ऐसा करने से FM का सिग्नल सही आएगा। जबकि अन्य हैरान है कि आखिर बंदे ने ऐसा किया तो किया क्यों? वैसे इस मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

वीडियो देख लोग- बोले कुर्ला आने दो भाई…

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @_aamchi_mumbai_ से 12 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – सिर्फ मुंबई में, ये टेक्नोलॉजी मुंबई से बाहर नहीं जानी चाहिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 लाख व्यूज और 1 लाख 21 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

साथ ही, सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा – कुर्ला आने दो मोबाइल और एयरफोन के साथ-साथ कान भी गायब। वहीं दूसरे ने लिखा कि इसका मोबाइल रखने का तरीका थोड़ा केजुअल है। जबकि कुछ ने मौज लेते हुए लिखा कि अब FM का सिग्नल सही आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds