Site icon khabriram

VIDEO : ‘इनमें इतना दम नहीं है…’ चुनाव के बाद संविधान बदलने को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

rahul gandhi

मुंबई। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो संविधान में बदलवाए किए जा सकते हैं।

कुछ दिनों पहले भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने कहा था कि उनकी पार्टी को संविधान में संशोधन करने और कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्तन को ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।

देश की जनता मेरी साथ खड़ी है: राहुल गांधी

संविधान में बदलाव के मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भाजपा संविधान में बदलने का शोर मचाएगी लेकिन उनके अंदर इतनी साहस नहीं है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई और हिंदुस्तान के नागरिक हमारे साथ हैं।

बता दें कि अनंतकुमार हेगड़े पर भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है।  राहुल गांधी मुंबई में महात्मा गांधी के घर मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ निकालने के बाद यहां एक हॉल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार और आरएसएस पर साधा निशाना

वायनाड से लोकसभा सदस्य ने कहा कि मौजूदा लड़ाई सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि दो अभिव्यक्तियों के बीच है। राहुल गांधी ने कहा, “कोई सोचता है कि देश को केंद्रीय रूप से चलना चाहिए, जहां एक व्यक्ति के पास सारा ज्ञान हो। इसके विपरीत, हम सोचते हैं कि सत्ता का विकेंद्रीकरण होना चाहिए और लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा,”अगर किसी व्यक्ति के पास आईआईटी की डिग्री है, तो यह उसे एक किसान से अधिक जानकारी नहीं बनाती है।” उन्होंने कहा, “(प्रधानमंत्री) मोदी और आरएसएस का दृष्टिकोण है कि ज्ञान एक व्यक्ति के पास है…किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के पास कोई ज्ञान नहीं है।”

Exit mobile version